सुबह याद आये, शाम याद आये (भजन)-- कु. अदीक्षा देवांगन "अदी"


भजन
******
🚩🚩🚩🙏🚩🚩🚩
"""""""""""""""""""""""""""""""""""

सुबह याद आए, शाम याद आए, 
दुख जब आए, राम याद आए! 
मूरख मनवा तु काहे भूल जाए, 
दुख जब आए, राम याद आए!! 

रघुवर रघुवर ,तुझ पर निर्भर! 
सब के दुख हर, जग में सुख भर!!
तुमने ही सब के जीवन सजाए!
दुख जब आए, राम याद आए!! 

पत्तियों पत्तियों, तुरुवर तुरुवर!
तुही जल सींचे, सबके जड़ पर!! 
सूरज उगाए, और पवन चलाए!
दुख जब आए, राम याद आए!! 

हम जब भूले, राह भटक कर! 
रह रह आए,जब सांसें अटक कर!! 
आ कर तु ही हमें, डगर बताए! 
दुख जब आए, राम याद आए!! 

मन्दिर -मस्जिद, चर्च -गुरूद्वारे!
सब ही खड़े हैं, तेरे ही सहारे!! 
मूरख मनुज को, सत् ज्ञान कराए! 
दुख जब आए, राम याद आए!! 

अटकी है नईयां, बीच भँवर पर! 
प्रभु तुम आ कर,हमरी मदत कर!! 
भवसागर तु ही , पार करवाए!
दुख जब आए, राम याद आए!! 

देर अब कर मत,सब के रहमत! 
ज्ञान करा दे, हम सब जड़मत!! 
सनातन मन"अदी"दीप जलाए!
दुख जब आए राम याद आए!! 

==================
कु.अदीक्षा देवांगन 
"अदी"
बलरामपुर (छत्तीसगढ़) 
==================

संकलन - विजय सिंह "रवानी"
7587241771, 9098208751


 

Comments